Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


जदयू पटना महानगर संगठन की मजबूती पर जोर

  पटना । जदयू पटना महानगर के भागवत नगर सेक्टर में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अखिलेश शर्मा ने की, जबकि संचालन महानग...

 


पटना । जदयू पटना महानगर के भागवत नगर सेक्टर में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अखिलेश शर्मा ने की, जबकि संचालन महानगर उपाध्यक्ष अभय यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद के सदस्य श्री रवींद्र प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। 


पूर्व एमएलसी श्री वाल्मीकि सिंह, महानगर अध्यक्ष आसिफ कमल, प्रवक्ता अनंत अरोड़ा, प्रदेश महासचिव अनिल, मनोरंजन गिरी सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। महिला कार्यकर्ताओं में पार्वती देवी, उर्मिला पटेल, और आलिया फातिमा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बैठक में माननीय एमएलसी श्री रवींद्र सिंह ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जदयू के कार्यकर्ताओं को बूथ से लेकर वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने की अपील की।

बैठक में आगामी 14 दिसंबर को होने वाले पटना महानगर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा हुई। श्री सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल होने का आग्रह किया।

इस बैठक में जदयू की नीतियों और संगठनात्मक मजबूती पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने पार्टी की सक्रियता और मजबूती का परिचय दिया।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now