PATNA CITY : माधव मिल्स मालसलामी स्थित सर्वोदय इन्फेंट अकैडमी में नवरात्रि महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया, जिसमें बच्चों ने माँ ...
PATNA CITY : माधव मिल्स मालसलामी स्थित सर्वोदय इन्फेंट अकैडमी में नवरात्रि महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया, जिसमें बच्चों ने माँ दुर्गा के नौ रूपों—शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघण्टा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी—का आकर्षक प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत इन रूपों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अकैडमी के निदेशक कृष्ण किशोर सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्या ऋचा सिंह ने सभी अभिभावकों का स्वागत किया और महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। बच्चों द्वारा महिषासुर के वध पर आधारित नाट्य प्रस्तुति बेहद प्रभावशाली और मनमोहक रही। इसके बाद माँ काली द्वारा शुंभ-निशुंभ के युद्ध को बच्चों ने बेहद जीवंत तरीके से प्रदर्शित किया, जिसने पूरे आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा के भजनों से हुई। महिला अभिभावकों, शिक्षकगण और बच्चों ने मिलकर पारंपरिक वेष-भूषा में "आज तेरा जगराता" और "चलो हम गड़वा" जैसे भजनों पर डांडिया नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य सह सचिव पंकज किशोर सिंह ने नारी सशक्तिकरण और नारी सम्मान के महत्व पर जोर देते हुए अपने विचार साझा किए। उन्होंने बच्चों को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया और समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस आयोजन में मुख्य रूप से उपस्थित शिक्षकों में जया, आकांक्षा, आरती, स्नेहा, रजनी, सोनी, स्वेता, रोहित, आकाश, वैभव, अल्का, सिंधी, प्रेरणा, रिया, सपना, रौशनी, अनीश आदि थे। बच्चों में श्रेया, शालु, प्रियांशी, मानवी, तृषा, आराध्या, पलक, एंजल, कशिश, वैष्णवी, अपराजिता, शौर्य, यश, आर्यन, सुशांत आदि ने इस सांस्कृतिक महोत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाई।






.jpeg)