Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटनासिटी में मॉर्निंग वॉक के दौरान रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

  पटनासिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी इलाके में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या...

 


पटनासिटी
के आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी इलाके में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राजीव रतन गुप्ता के रूप में हुई है, जो शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। हर रोज की तरह वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, जब अज्ञात अपराधियों ने उन्हें चार गोलियां मारीं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल अवस्था में उन्हें एनएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, और मृतक के परिवारजन भी किसी दुश्मनी या कारण की जानकारी नहीं दे पाए हैं।

मृतक के भतीजे शशि कुमार ने पुलिस से न्याय की मांग की है। आलमगंज थाने के अपर थानाध्यक्ष कुंज कुमार ने अपराधियों द्वारा चार गोली मारे जाने की पुष्टि की है। वहीं, पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा ने मामले का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now