पटना सिटी। एक तरफ पूरा विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है महिला सशक्तिकरण की बात कर रही है तो वहीं दूसरी ओर सोमवार को रास्ता खुलव...
पटना सिटी। एक तरफ पूरा विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है महिला सशक्तिकरण की बात कर रही है तो वहीं दूसरी ओर सोमवार को रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर सैकड़ों महिलाएं सड़क पर आ गई। मामला अगमकुंआ थाना क्षेत्र अंतर्गत भूतनाथ रोड की हैं, जहाँ दबंगों ने अमरनाथ मंदिर से भागवत नगर व 90 फीट की ओर जाने वाली लिंक रोड रोड नंबर सात व आठ में सिमेंडटेड दीवार उठा कर रास्ता बंद कर दिया हैं। इसी के विरोध में सोमवार को सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर रास्ता खुलवाने की मांग कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि जनता को आने जाने के लिए सरकार के द्वारा सड़क को पक्की करवाया गया था। लोगों ने बताया कि रोड नंबर 7 को दर्जनों दबंगो व भू माफिया द्वारा जबरन बंद कर दिया गया है। वही स्थानीय लोगों ने दबंगों से बंद रास्ता खोले जाने की मांग की तो वे लोग खुलेआम धमकी देते है। वहीं दूसरी ओर रोड नंबर 8 में भी दबंगो ने सीमेंटेड दीवार को खड़ा करके आवागमन रोक दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों रास्ते के बंद होने से बुजुर्ग महिलाएं पढ़ने जाने वाले छात्र-छात्राएं सहित सैकड़ों घरों के लोग प्रभावित है। रास्ता बंद किए जाने को देखते हुए स्थानीय लोगो ने स्थानीय अगम कुआं थाना में दबंगों के खिलाफ आवेदन भी दे रखा है। इसके बावजूद भी स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सोमवार को उनके खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर दबंगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में साधना, विभा कुमारी, प्रभात रंजन, पम्मी कुमारी, इंदु देवी, मधु कुमारी, शांति देवी, नीलू पांडे, रेनू देवी, गीता देवी, बबीता रंजन, आशा सिन्हा, बबीता देवी, नीलू देवी, रीना सिन्हा, देवी, मंजू देवी, वीणा देवी, शांति पांडे, प्रतिमा सिंह, सोनी कुमारी सहित सैकड़ों महिलाएं और पुरुष शामिल थे।





