पटना सिटी (न्यूज सिटी)। नालन्दा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विभिन्न विभागों में घूम-घूम कर अस्पताल अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधी...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। नालन्दा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विभिन्न विभागों में घूम-घूम कर अस्पताल अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक ने अस्पताल में तीन वरीय चिकित्सक एवं कई पारा मेडिकल कर्मी को अनुपस्थित पाया। जिसके बाद अधीक्षक डॉ• विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आज मेरे द्वारा अस्पताल का विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान हमने ऑर्थो एवं डेंटल विभाग का भी निरीक्षण किया तो पाया कि डेंटल विभाग में एक और ऑर्थो विभाग में पदस्थापित दो डॉक्टर ड्यूटी पर से गायब हैं। अनुपस्थित डॉक्टरों व कर्मियों से ड्यूटी पर नही होने का स्पष्टीकरण पूछा गया हैं।




