Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


किसानों के समर्थन में व्यापारियों ने दिया एकदिवसीय धरना व रखा उपवास

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कृषि बिल के विरोध में व किसानों के समर्थन में पटना फ्रुट वेजिटेबल एसोसिएशन ने बुधवार को धरना व उपवास रखा। धरना की अ...

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कृषि बिल के विरोध में व किसानों के समर्थन में पटना फ्रुट वेजिटेबल एसोसिएशन ने बुधवार को धरना व उपवास रखा। धरना की अध्यक्षता शाशि कांत प्रसाद ने की। मुसल्लहपुर हाट बाजार समिति में आयोजित धरना व उपवास में कई लोगों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कृषि बिल को किसान, व्यापारी व आमजन विरोधी बताया। उपवास पर बैठै व्यापारियों ने कृषि मंत्री से बिल संशोधन के साथ किसानों, मंडी के व्यापारियों से बात कर भ्रम की कायम स्थिति को दूर करने की मांग की। फसल, फल व सब्जी की बीमा सुनिश्चित कराने, कृषि योजना व कृषि कार्य में किसानों व व्यापारियों के बीच संवाद स्थापित करने समेत अन्य मांगों को उठाया। साथ ही मंडी व्यवस्था लागू करने, एमएसपी लागू करने, एपीएमसी सरकारी मंडी को अत्याधुनिक रूपसे बनाने की भी मांग की।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now