Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहारी प्रवासियों को रोजगार देने की मुहिम हुई तेज, डीएम ने की समीक्षा

 पटना (न्यूज़ सिटी)। जिलाधिकारी कुमार रवि ने प्रवासी मजदूरों को स्थानीय स्तर पर रोजगार का साधन उपलब्ध कराने तथा उन्हें अपने घर में ही आय अर्...



 पटना (न्यूज़ सिटी)। जिलाधिकारी कुमार रवि ने प्रवासी मजदूरों को स्थानीय स्तर पर रोजगार का साधन उपलब्ध कराने तथा उन्हें अपने घर में ही आय अर्जन का साधन 1 सप्ताह के भीतर शुरू करने की मुहिम तेज कर दी है। इस दिशा में पहल करते हुए जिलाधिकारी ने जिला औद्योगिक नवप्रवर्तन योजना के तहत जिला में शुरू होने वाले कार्य के बारे में स्थलवार व इकाईवार समीक्षा की।

विदित हो कि अथमलगोला प्रखंड के सबनीमा में पेवर ब्लॉक निर्माण इकाई, बेऊर पटना में रेडीमेड गारमेंट्स, नौबतपुर में एग्री बिजनेस इकाई, बिहटा के परेब में पेवर ब्लॉक निर्माण तथा पालीगंज के सिंगोड़ी में हस्तकरघा उद्योग की स्थापना का कार्य चालू है।

नौबतपुर में एग्री बिजनेस सेंटर के रूप में औद्योगिक इकाई का कार्य शुरू है। इस इकाई में किसानों से सब्जी क्रय कर उसका समुचित प्रोसेसिंग करने, ग्रेडिंग करने तथा मार्केटिंग करने की कार्रवाई जोरों पर है। इससे स्थानीय स्तर पर प्रवासियों को रोजगार भी सुलभ होंगे तथा किसानों के  उत्पाद का भी स्थानीय स्तर पर मार्केटिंग का साधन सुलभ होगा।

जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को उक्त इकाइयों में स्थलीय भ्रमण कर कार्य की प्रगति का निरीक्षण कर 2 दिनों के भीतर अवगत कराने तथा कार्यारंभ कराने का निर्देश दिया ताकि प्रवासियों को स्थानीय स्तर पर अपने घर में ही आय अर्जन का साधन सुलभ हो सके। उन्होंने इकाईवार अद्यतन स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। इस संदर्भ में किस इकाई में कितने प्रवासियों का नियोजन संभव है। मशीन की क्या स्थिति है? प्रतिदिन के उत्पादन की मात्रा क्या है? कितने प्रवासियों को रोजगार मिला? प्रति प्रवासी कितना आर्थिक उपार्जन होगा।उक्त बिंदुओं पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट स्थिति प्रतिवेदित करने को कहा की कार्यस्थल पर योजना के बारे में विस्तृत प्रचार-प्रसार सामग्री प्रदर्शित करने का निर्देश दिया ताकि लोगों को वस्तुस्थिति की सही जानकारी हो सके।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों से प्रवासियों के लिए स्थानीय संसाधन के अनुरूप रोजगार मुहैया कराने हेतु संभावित उद्योग धंधे की स्थापना के बारे में भी आवश्यक विचार विमर्श किया। बैठक में लोगों ने चावल मिल, दाल, पशु आहार, जूस उत्पादन इकाई की स्थापना, मक्का प्रोसेसिंग यूनिट, गारमेंट्स, आम-लीची का प्रोसेसिंग यूनिट, आईटी सेवा, मत्स्य पालन, पापड़, मसाला आदि रोजगारपरक साधन के बारे में सुझाव व प्रस्ताव दिया। जिस पर आवश्यक निर्णय -आवश्यकता, संसाधन एवं परिस्थिति के अनुरूप आवश्यक विमर्श के उपरांत लिए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को बैठक के बारे में विस्तृत रिपोर्ट के साथ आने का निर्देश दिया। इस बैठक में आवश्यक एवं बांछित कागजात उपलब्ध नहीं कराने के कारण उनसे स्पष्टीकरण की गई है तथा आगामी बैठक से प्रत्येक सदस्यों के लिए एजेंडा एवं रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र उमेश प्रसाद, जिला कृषि पदाधिकारी राकेश रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रमोद कुमार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now