Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी के फ्लैट कराने पहुंची टीम का लोगो ने किया विरोध-प्रदर्शन

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं थाना क्षेत्र के बहादुरपुर हाउसिंग कालोनी के एमआईजी सेक्टर सात के चार फ्लैटों को खाली कराने पहुंची प्रशासन की...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)।
अगमकुआं थाना क्षेत्र के बहादुरपुर हाउसिंग कालोनी के एमआईजी सेक्टर सात के चार फ्लैटों को खाली कराने पहुंची प्रशासन की टीम को लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा। टीम के पहुंचते ही लोगों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने सड़क पर आगजनी कर विरोध प्रदर्शन करते हुए हाउसिंग बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने हाउसिंग बोर्ड से तत्काल नोटिस को वापस लिए जाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व समिति के सचिव हीरा सिंह कर रहे थे। बहादुरपुर हाउसिंग कालोनी संघर्ष मोर्चा समिति के बैनर तले संघर्ष कर रहे स्थानीय लोगों का कहना था कि वे लोग बीते 25 सालों से इन फ्लैटों में रहते आ रहे हैं। लोगों का कहना था उनलोगों का वोटर कार्ड, आधार कार्ड व राशन कार्ड इसी पते पर बना है। ऐसे में वे लोग अवैध कैसे हैं। स्थानीय लोगों ने नोटिस वापस लिए जाने तक चरणबद्ध व उग्र आंदोलन चलाए जाने की भी चेतावनी दी।विदित हो कि बिहार राज्य आवास बोर्ड ने बहादुरपुर हाउसिंग कालोनी के एमआईजी सेक्टर सात के चार फ्लैटों में अवैध रूप से कब्ज़ा जमाए लोगों को फ्लैट खाली किए जाने का नोटिस जारी किया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now