Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


दर्दनाक हादसा : पीपा पुल की रेलिंग तोड़ गंगा में गिरी जीप, 09 शव बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

पटना। राजधानी पटना के दानापुर में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां यात्रियों से भरी एक जीप गंगा नदी में बने पीपा पुल के रेलिंग तोड़ते...


पटना।
राजधानी पटना के दानापुर में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां यात्रियों से भरी एक जीप गंगा नदी में बने पीपा पुल के रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई है। घटना के बाद आसपास के इलाकों में अफरातफरी मच गया। परिजन चीत्कार मार कर रोने-बिलखने लगे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आई और सभी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर सम्भव प्रयास में जुटी है।


वही जेसीबी की मदद से गंगा नदी में डूबे जीप को बाहर निकाल लिया गया है। स्थानीय गोताखोर, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाकर गंगा में डूबे 09 शवों को बाहर निकाल लिया है। अन्य मृतकों की तलाश में गंगा में सर्च अभियान जारी है। अभियान टीम को 75 वर्षीय रमाकांत सिंह, 75 वर्षीय अनुराधा देवी, 65 वर्षीय सरोजा देवी, 60 वर्षीय गीता देवी, 50 वर्षीय अरविंद सिंह, 12 वर्षीय एक बच्चा और 14 वर्ष की एक बच्ची की तलाश है। जिसके लिए गंगा में सर्च ऑपरेशन जारी है।


बताया जाता है कि अकिलपुर निवासी राकेश कुमार का 21अप्रैल को तिलक समारोह था। तिलक खत्म होने के बाद एक ही परिवार के 20 लोग जीप पर सवार होकर अकिलपुर से दानापुर के चित्रकूटनगर आ रहे थे। तभी जीप अनियंत्रित हो गयी और दानापुर में गंगा नदी पर बने पीपा पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सवारी से लदी हुई जीप गंगा नदी में समा गई। 


हालांकि सबसे बड़ी बात ये है की हादसे के दौरान पिकअप वैन की छत पर सवार तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली। तीनो में सुजीत कुमार सिंह, मनोज सिंह और किताब राय शामिल हैं। सुबह के छह बहे हुए इस हादसे के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी। 

पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव दानापुर स्थित पीपा पुल पर सवारी गाड़ी के गंगा नदी में पलटने से हुए मौत पर गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा की हृदय विदारक घटना में हुए लोगों के निधन से मर्माहत हूं। घटनास्थल पर पहुंचे सांसद ने अपनी देखरेख में नदी में डूबे लोगों को बचाने हेतु रेस्क्यू करने का इंतजाम किया। डीएम को फोन कर मामले की जानकारी दी और रेस्क्यू हेतु एनडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर फौरन भेजने को कहा। वहीं अन्य लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। दूसरी ओर दानापुर के विधायक रीतलाल यादव भी घटनास्थल पर पहुंच कर मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त किया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now