पटना सिटी। इस वक्त बड़ी खबर आ रही हैं, जहाँ कुछ वाहन आगलगी के शिकार हो गए है। पूरी घटना पटना सिटी के अगमकुआं थाना की है, जहाँ पुलिस द्वारा वि...
पटना सिटी। इस वक्त बड़ी खबर आ रही हैं, जहाँ कुछ वाहन आगलगी के शिकार हो गए है। पूरी घटना पटना सिटी के अगमकुआं थाना की है, जहाँ पुलिस द्वारा विभिन्न कांडों में वाहन को जब्तीकरण किया गया था। जिसके बाद जब्त किए गए वाहन को पुलिस अधिकारी के निर्देश पर अगमकुआं थाना परिसर में रखा जाता है।
वही शुक्रवार को अगमकुआं थाना परिसर मेंं रखे वाहन में अचानक से आग लग गयी और धु धु कर जलने लगा। आग की लपटें इतनी तेज थी कि थाना परिसर में रखें कई गाड़ियां इसका शिकार हो गया। इस आगलगी के चपेट में एक सफारी गाड़ी भी आ गई। आगलगी की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी आग बुझाने के दो यूनिट गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंची औए आज बुझाने के प्रयास में जुटी है।
आपको बता दें कि थाना के पास ही एक ट्रांसफार्मर लगा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगलगी की घटना शार्ट सर्किट से हुई होगी। फिलहाल दमकल कर्मियों द्वारा आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है।




