Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में कट्टा के बल पर लूटपाट करने वाले अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

पटना सिटी। बीते 16 अप्रैल को बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रामकृष्ण नगर कॉलोनी में बकरी मंडी के समीप श्यामला चौधरी के घर में घुसकर कुछ अपराधियों...


पटना सिटी।
बीते 16 अप्रैल को बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रामकृष्ण नगर कॉलोनी में बकरी मंडी के समीप श्यामला चौधरी के घर में घुसकर कुछ अपराधियों ने कट्टा का भय दिखाकर गले का सोने का चेन, कान का टॉप्स, 3 मोबाइल एवं नगद ₹35000 लूट लिए थे। जिसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना बहादुरपुर थाना के पुलिस को दी पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी आधार पर कांड का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने बताया कि घटना में मोहम्मद अल्लन लाइनर का काम किया था। मोहम्मद राजा मोहम्मद अल्लन से संपर्क कर मोहम्मद राजा और मोहम्मद और जो एवं शाहरुख दोनों के साथ उनके घर के दरवाजे पर एक साथ धक्का देते हुए घर में घुस गए और उनसे लूटपाट किया। घटना के वक्त मोहम्मद राजा बाहर में निगरानी कर रहा था घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी शाहगंज की ओर भागे। साथ ही पुलिस ने बताया कि कांड को अंजाम देने वाले चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनकी पहचान मोहम्मद आरजू, शाहरुख मोहम्मद राजा और मोहम्मद अल्लन है। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद आरजू और शाहरुख का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तारी के वक्त पुलिस द्वारा आरोपियों के पास से एक लूट की मोबाइल, लूटे गए 27000 नगद रुपया एवं अन्य 03 मोबाइल को भी बरामद किया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now