पटना,न्यूज सिटी: झारखंड में सीट शेयरिंग के मुद्दे को हल करके बिहार लौटे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की जीत को लेकर बड़ा दावा किया ...
पटना,न्यूज सिटी: झारखंड में सीट शेयरिंग के मुद्दे को हल करके बिहार लौटे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि झारखंड में महागठबंधन, जिसे अब इंडिया गठबंधन के नाम से जाना जाता है, की सरकार बनेगी। इसके साथ ही तेजस्वी ने बिहार की चार उपचुनाव सीटों पर भी आरजेडी की जीत का भरोसा जताया।
तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड की जनता महागठबंधन के पक्ष में है और भाजपा की नीतियों से खुश नहीं है। उन्होंने हेमंत सोरेन की सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि इस सरकार ने झारखंड के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिससे जनता संतुष्ट है।
उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां बीजेपी सरकार बनाने में असफल होती है, वहां हॉर्स ट्रेडिंग का सहारा लेती है।
तेजस्वी ने यह भी बताया कि झारखंड में सीट बंटवारे पर सहमति बन चुकी है और इंडिया गठबंधन के सभी दल धर्मनिरपेक्षता, शांति और विकास के एजेंडे पर विश्वास करते हैं। इस बार आरजेडी झारखंड की छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है, और तेजस्वी का दावा है कि ये सभी सीटें महागठबंधन के खाते में जाएंगी।








