NEWS CITY : सुल्तानगंज थाना परिसर में मां लक्ष्मी, काली और भुवन भाष्कर की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर पूजा समिति और शांति समिति के साथ बैठ...
उन्होंने बताया कि विसर्जन के दौरान अस्त्र-शस्त्र ले जाना वर्जित रहेगा। इसके साथ ही, डीजे साउंड बजाने पर सख्त मनाही है; उल्लंघन करने पर डीजे साउंड को जब्त कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैंड बाजा वालों को भी निर्देश दिया गया कि वे अपने ठेले पर केवल दो साउंड बॉक्स ही रखें।
थानाध्यक्ष ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के आठ घाटों पर छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसके मद्देनजर लाँ कॉलेज से पत्थरी घाट तक बैरिकेडिंग की जाएगी। सभी घाटों पर चेंजिंग रूम, गोताखोर, चिकित्सा कैंप और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में वार्ड पार्षद बैजू लाल दास, गणेश कुमार, मधुरंजन कुमार चुन्नी, रमेश रजक, अनिल यादव, विश्वनाथ पाण्डेय, मो इरशाद, आलोक बालम एवं मो फैसल सहित अन्य उपस्थित रहे।
वहीं दूसरी ओर, खाजेकलां थाना परिसर में भी इसी उद्देश्य से एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में मो जावेद, सुजीत कुमार कसेरा, हिदायत अहमद, संजय अलबेला, मो पिंकू, फिरोज हसन, विशाल तिवारी, कन्हाई पटेल, शरीफ रंगरेज समेत कई अन्य लोग शामिल हुए। इस प्रकार की बैठकों का उद्देश्य शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करना है, ताकि सभी पर्वों को बिना किसी बाधा के मनाया जा सके।





