Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


समकालीन अभियान के तहत शराब होम डिलीवरी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार

NEWS CITY   : बिहार पुलिस द्वारा राज्य में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत पटना सिटी के मालस...


NEWS CITY
  : बिहार पुलिस द्वारा राज्य में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र में एक विशेष छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर होम डिलीवरी के लिए ले जाए जा रहे विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रवि कुमार उर्फ मोलू, पिता गंगासागर प्रसाद, निवासी नूरुद्दीन गंज, थाना मालसलामी, जिला पटना के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से दो फ्रूटी पैकेट में छुपाकर रखी गई 8 पीएम ब्रांड की विदेशी शराब की बोतलें बरामद कीं। यह शराब आरोपी द्वारा होम डिलीवरी के लिए ले जाई जा रही थी। 


मालसलामी थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष ने बताया कि राज्य में लागू शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है, और इस तरह की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए नियमित रूप से छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। 


उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है, और मामले की जांच के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने एक बार फिर शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।

 

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now