Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


शिवाजी कॉलोनी में 270 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, अवैध शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज

NEWS CITY : पटना सिटी। बाईपास थाना क्षेत्र के शिवाजी कॉलोनी, कुसुम बिहार कॉलोनी स्थित विनय रोड लाइन्स प्राईवेट लिमिटेड के ट्रांसपोर्ट गोदाम ...


NEWS CITY : पटना सिटी। बाईपास थाना क्षेत्र के शिवाजी कॉलोनी, कुसुम बिहार कॉलोनी स्थित विनय रोड लाइन्स प्राईवेट लिमिटेड के ट्रांसपोर्ट गोदाम से पुलिस ने 270 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। 

 


दिनांक 26.10.2024 को गोदाम प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने पुलिस को फोन पर सूचना दी कि उनके गोदाम में एक उजले रंग के बोरे में संदिग्ध 12 कार्टन रखे गए हैं, जिनमें शराब हो सकती है।

सूचना पर बाईपास थाना की पुलिस उप निरीक्षक सोनी कुमारी ने सशस्त्र बल के साथ गोदाम में छापा मारा और उजले प्लास्टिक के बोरे में बंधे 12 कार्टन की जांच की। हर कार्टन में ROYAL STAG कंपनी के 750 मिली के 30 बोतल शराब बरामद हुए, जिनकी कुल संख्या 360 बोतल और मात्रा लगभग 270 लीटर पाई गई। 


पुलिस ने मामले में बाईपास थाना कांड संख्या 513/24 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 338/336 (5)/3(5) बीएनएस 2023 एवं 30 (ए)/41(1) के अंतर्गत अवैध शराब रखने और प्राप्त करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now