Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


"मेटा द डैजलिंग गर्ल" का फर्स्ट लुक रिलीज़: आधुनिक भारतीय सिनेमा में एक नई साहसिक पहल

  NEWS CITY : मुंबई,  तिलोक कोठारी की फिल्म "मेटा द डैजलिंग गर्ल" का फर्स्ट लुक आज रिलीज़ किया गया, और इसे आधुनिक भारतीय सिनेमा मे...

 


NEWS CITY :
मुंबई,  तिलोक कोठारी की फिल्म "मेटा द डैजलिंग गर्ल" का फर्स्ट लुक आज रिलीज़ किया गया, और इसे आधुनिक भारतीय सिनेमा में एक अनोखी और साहसी पहल के रूप में देखा जा रहा है। यह फिल्म विशेष रूप से एक सिंगल कैरेक्टर पर आधारित है, जहां किसी भी किरदार का चेहरा नहीं दिखाई देगा। इसके अलावा, फिल्म में न तो कोई संवाद है

 और न ही कोई भाषा, जो इसे पूरी तरह से एक नॉन-डायलॉग सर्वाइवल फिल्म बनाती है। इसके चलते हर दर्शक इस फिल्म से व्यक्तिगत स्तर पर जुड़ाव महसूस कर सकता है। फिल्म की कहानी एक लड़की के संघर्ष और उसके कठिन सर्वाइवल पर केंद्रित है, जो एक ऐसी जगह पर बुरी तरह फंस जाती है, जहां उसे बार-बार मौत का सामना करना पड़ता है। 

लेकिन हर मुश्किल के सामने वह जूझती है और संघर्ष करके अपने आप को बचाने के प्रयास करती है। "मेटा द डैजलिंग गर्ल" का प्लॉट दर्शकों के लिए जीवन के प्रति एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का वादा करता है। 

  एंजोयमैक्स ओटीटी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता तिलोक कोठारी हैं, और इसके लेखक एवं निर्देशक प्रशांत मामबुली हैं। शालीमार प्रोडक्शन लिमिटेड और तृषा स्टूडियो लिमिटेड के सहयोग से बनी इस फिल्म में डीओपी की भूमिका सुधीर सुरेंद्रन ने निभाई है, जबकि संगीत इबिन पोलीचन का है।

  मुम्बई में हुए इस भव्य लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां उपस्थित रहीं और सभी ने फिल्म के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म संघर्ष की एक नई मिसाल कायम करेगी और लोगों को जीवन जीने का नया नजरिया देगी।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now