पटना सिटी। बाईपास थाना क्षेत्र के मरचा गांव से एक पिकअप बैंन से 330 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है। बताया जाता है कि दीदारगंज का रहने वाला र...
पटना सिटी। बाईपास थाना क्षेत्र के मरचा गांव से एक पिकअप बैंन से 330 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है। बताया जाता है कि दीदारगंज का रहने वाला रोशन कुमार और रणधीर कुमार पिकअप वैन से विदेशी शराब लेकर मरचा गांव की तरफ जा रहा था। तभी गुप्त सूचना के आधार पर बाईपास थाना पुलिस ने घेराबंदी कर शराब को बरामद कर रणधीर और रोशन को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।




