Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना के श्री सिद्धनाथ अपार्टमेंट में लगी आग,

पटना। राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति स्थित श्याम मंदिर रोड पर बने श्री सिद्धनाथ अपार्टमेंट में सोमव...



पटना। राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति स्थित श्याम मंदिर रोड पर बने श्री सिद्धनाथ अपार्टमेंट में सोमवार दोपहर  आग लग गई। आग एक फ्लैट में लगी, लेकिन देखते ही देखते विकराल रूप धारण करते हुए आसपास के पांच अन्य फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले लिया।

धुआं उठते  देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब असफल रहे तो दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दमकल कर्मियों ने अपार्टमेंट में फंसे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

हालांकि, अपार्टमेंट तक पहुंचने का रास्ता संकरा होने के कारण दमकल की बड़ी गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी हुई। बाद में छोटी दमकल गाड़ियाँ बुलाकर आग बुझाने का कार्य किया गया।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।  प्रशासन द्वारा अगलगी के कारणों की जांच की जा रही है।



ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now