पटना (न्यूज सिटी)। बीते सोमवार को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर में बारामुला जिले के क्रेइरी इलाके में सीआरपीएफ नाका पार्टी पर हमला कर दिया थ...
पटना (न्यूज सिटी)। बीते सोमवार को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर में बारामुला जिले के क्रेइरी इलाके में सीआरपीएफ नाका पार्टी पर हमला कर दिया था। हमले में बिहार के जहानाबाद के लवकुश शर्मा और रोहतास जिले के खुर्शीद खान शहीद हो गए थे। दोनों शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को विमान से मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर लाया गया। यहां पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी गई।
एयरपोर्ट पर पहले सीआरपीएफ के अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बिहार सरकार के मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा व जय कुमार सिंह, राजद नेता तेजस्वी यादव, विधायक संजीव चौरसिया और कांग्रेस नेता मदन मोहन झा ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, आईजी संजय सिंह और एसएसपी उपेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। पटना से पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से जवानों के पैतृक आवास भेजा गया।
वही दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरा परिवार शहीदों के परिवार के साथ हैं। हम उनकी शहादत को नही भूल सकते। साथ ही तेजस्वी यादव ने सरकार से माँग करते हुए कहा कि पैरामिलिट्री फ़ोर्स के जवानों को भी जंग के मैदान में देश सेवा करते करते शहीद हो जाते है, इसके बावजूद भी सरकार शहीद हुए पैरामिलिट्री फ़ोर्स के जवानों को शहीद का दर्जा नही मिलता हैं। इसलिए हम सरकार से माँग करते हैं कि इन्हें भी शहीद का दर्जा सरकार दें। साथ ही सरकार की ओर से शहीदों के परिजनों को रोजगार और आर्थिक मदद मिलना चाहिए।



