Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पाटलिपुत्र सांसद कोरोना काल में पुनपुन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरिक्षण

पटना/ललित नारायण सिंह (न्यूज सिटी)। फुलवारी विधान सभा क्षेत्र के पुनपुन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पाटलिपुत्र ...


पटना/ललित नारायण सिंह (न्यूज सिटी)। फुलवारी विधान सभा क्षेत्र के पुनपुन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पाटलिपुत्र सांसद राम कृपाल यादव ने बिहार मे बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर निरिक्षण किया है। मौके पर केंद्रीय मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्था का घुमकर जायजा लिया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाँ० अमीरचंद प्रसाद ने मंत्री जी को बताया कि अब तक कोरोना पीड़ित़ो की 1276 सैम्पल जांच किया गया है। साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों को दवा के साथ होम कोरंटाईन किया गया है।









इसी दौरान केंद्रीय मंत्री ने दूरभाष के जरिए किसी कोरोना पोजेटिव मरीज से बातचीत कर उनका हाल जाना। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कि व्यवस्था को देखकर केंद्रीय मंत्री ने संतुष्टि जाहिर किया।









वहीं मौके पर केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ• अमीरचंद प्रसाद को निर्देश देते हुए कहा कि जन प्रतिनिधिओं तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के सहयोग से पंचायत स्तर पर कोरोना टेस्ट कैम्प लगवाए। इस मौके पर पुनपुन बीजेपी मंडल अध्यक्ष सिन्टू कुमार, उपप्रमुख अखिलेश सिंह, मंटू पाण्डेय, रौशन यादव, सागर शर्मा, गंगा कुमार सहित कई बीजेपी सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now