पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां अहले सुबह रामकृष्णनगर थाना क्षेत्र में एक घर में खाना बनाने के क्रम में गैस सिलें...
पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां अहले सुबह रामकृष्णनगर थाना क्षेत्र में एक घर में खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर रिसाव हो गया है। जिससे घर में भयावह आगलगी कि घटना हो गई। वही इस घटना में एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से झुलस कर कर घायल हो गए।

दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया है। घायल युवक की पहचान गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। वही आगलगी की सूचना मिलते ही रामकृष्णनगर थाना मौके पर पहुंची और घटना क्रम की जाँच में जुट गई है।



