Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष ओ• पी• शाह का निधन, सीएम नीतीश ने शोक संवेदना किया व्यक्त

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार चैम्बर ऑफ काॅमर्स के पूर्व अध्यक्ष ओ• पी• शाह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री न...


पटना।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार चैम्बर ऑफ काॅमर्स के पूर्व अध्यक्ष ओ• पी• शाह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि ओ• पी• शाह जी गरीबों की सहायता के लिये हमेशा तत्पर रहते थे। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरूचि थी। मेरा उनसे व्यक्तिगत जुड़ाव था। वे प्रत्येक सप्ताह मुझसे मिलने आते थे और उनसे विभिन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होती थी। उनके निधन से मैं मर्माहत हूँ। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र एवं बिहार के उद्योग जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है। मुख्यमंत्री ने उनकी दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

मारवाड़ी सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज समाज ने ऐसी विभूति को खो दिया, जिन्होंने हमेशा दूसरों के लिए काम किया। उनके जीवन में समाज सेवा करने की भक्ति कुट-कुट के भरी थी। आज ऐसी विभूति हम सभी के बीच से चली गई। उनकी समाज सेवा को हम कभी भुला नहीं सकते हैं।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now