पटना। पद्मश्री डाॅ• मानस बिहारी वर्मा के निधन पर जनता दल यूनाइटेड के पूर्व विधान पार्षद डाॅ रणबीर नंदन ने शोक जताया है। डाॅ नंदन ने कहा कि अ...
पटना। पद्मश्री डाॅ• मानस बिहारी वर्मा के निधन पर जनता दल यूनाइटेड के पूर्व विधान पार्षद डाॅ रणबीर नंदन ने शोक जताया है। डाॅ नंदन ने कहा कि अद्भुत वैज्ञानिक सोच और सर्वसाधारण व्यक्तित्व के मिश्रण रहे हैं पद्मश्री डाॅ मानस बिहारी वर्मा। दरभंगा के घनश्यामपुर प्रखंड में छोटे से गांव बाउर में जन्मे डाॅ मानस बिहारी वर्मा ने वो कर दिखाया जो आज मिसाल है। उन्होंने कहा कि महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम के सानिध्य में काम करने वाले डाॅ मानस बिहारी वर्मा जी लाइट काॅम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस के निर्माण में प्रोजेक्ट डायरेक्टर भी थे। भारतीय वायुसेना को अधिक मारक बनाने में डाॅ वर्मा का योगदान अविस्मरणीय है।
डाॅ नंदन ने कहा कि देश सेवा की धुन में डाॅ कलाम की तरह ही डाॅ वर्मा आजीवन अविवाहित रहे। वे हमारे ही पटना विश्वविद्यालय के पटना साइंस काॅलेज के विद्यार्थी रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा साइंटिस्ट ऑफ द ईयर, पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह द्वारा प्रौद्योगिकी नेतृत्व पुरस्कार और 2018 में पद्मश्री से सम्मानित डाॅ मानस बिहारी वर्मा आज हमलोगों के बीच नहीं रहे। कल रात 11.30 बजे उनका निधन हृदयाघात के कारण दरभंगा के लहेरियासराय में उनके संबंधी के घर हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को संबल प्रदान करें।




