Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


LOCKDOWN : बिहार में सड़कों पर वाहनों के परिचालन के लिए जारी होंगे ई-पास, एक्टिव हुआ लिंक

पटना। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सम्पूर्ण बिहार में 15 मई 2021 तक लॉक डाउन लगा दिया गया है। इसको लेकर आज मुख्यमंत्री ने बड़ा फैसला...



पटना। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सम्पूर्ण बिहार में 15 मई 2021 तक लॉक डाउन लगा दिया गया है। इसको लेकर आज मुख्यमंत्री ने बड़ा फैसला लिया है। साथ ही लॉक डाउन राज्य सरकार की ओर गाइड लाइन भी जारी किए गए है। जारी गाइड लाइन के अनुसार सड़को पर वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गयी है। सिर्फ अनिवार्य सेवाओ में प्रयुक्त वाहनों का संचालन किया जा सकेगा। वही लॉक डाउन के दौरान वाहन के परिचालनों को लेकर राज्य भर में वाहन स्वामी व चालक को विशेष प्रयोजनों को लेकर ई पास निर्गत करवाना होगा। ई पास निर्गत कराने को लेकर पटना जिला प्रशासन द्वारा पोर्टल लांच कर दिया है। जिन्हें विशेष परिस्थिति में वाहनों के परिचालन के ई-पास की जरूरत होगी वे serviceonline.bihar.gov.in पर जाकर वाहन ई-पास निर्गत कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

आवेदक serviceonline.bihar.gov.in पर क्लिक करने पर आवेदन पत्र खुल जायेगा। आवेदन में मांगी गई सारी जानकारी आवेदक द्वारा भरा जायेग। आवेदन पत्र के पूर्वालोकन देखने के पश्चात आवश्यक कागजात सलंग्न कर सबमिट (SUBMIT) बटन पर क्लिक कर आवेदन कर सकेंगे। 

ई-पास निर्गत होने के बाद रजिस्टर्ड ई-मेल व मोबाईल पर सूचना एवं लिंक प्राप्त होगा। जिससे ई-पास का प्रिंट लेकर आवेदक द्वारा उपयोग किया जा सकता है। साथ ही जिला प्रशासन, पटना द्वारा स्पष्टीकरण कर दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति ई-पास निर्गत कराने हेतु संबंधित कार्यालयों में जाने को जरूरत नही होगी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now