Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना में दहशतगर्दो ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 04 लोग जख्मी, लोगों में भय माहौल

पटना (न्यूज सिटी)। राज्य सरकार सुशासन की दावा करती रहती है। इसके विपरीत दहशतगर्द रोज नये-नये अपराधिक घटना को अंजाम देकर लोगों मे भय का मा...

पटना (न्यूज सिटी)। राज्य सरकार सुशासन की दावा करती रहती है। इसके विपरीत दहशतगर्द रोज नये-नये अपराधिक घटना को अंजाम देकर लोगों मे भय का माहौल पैदा कर रहे हैं।ग्रामीणों द्वारा मिली खबर के मुताबिक, घटना पटना जिला के गौरीचक थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव की है। बीते दो माह पूर्व मे गेहू पटवन के समय उदयपुर निवासी के डिलेवरी पाईप की चोरी चली गयी थी। चोरी का आरोप गांव कंडाप के लक्ष्मीचक टोला निवासी पर लगाया गया था। इन दोनो के बीच बात-विवाद भी हुए थे। इसी सब बातों को लेकर मगलवार की शाम घर पर जाकर कंडाप गांव के लक्ष्मी टोला निवासी मेहीलाल यादव अन्य दहशतगर्दो की ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस घटना मे उदयपुर निवासी डोमन पासवान (55 वर्षीय), लक्ष्मी पासवान (40 वर्षीय), हरे राम पासवान (26 वर्षीय) एवं रवि कुमार (19वर्षीय) सभी एक ही परिवार के चार लोगो को गोली लगने से बुरी तरह से जख्मी हो गए। 

गोलीबारी की घटना से गांव के आम लोगो में भय का माहौल बन हुआ है। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही गौरीचक पुलिस त्वरित घटनास्थल पर पहुंच कर सभी जख्मी को प्राथमिक उपचार हेतु पीएमसीएच भेजा। जहाँ पर सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस घटना में संलिप्त अपराधियों को धड़पकड़ करने जुटी है। इस घटना के बाबत मे पुछताछ को लेकर पुलिस दो महिला को थाने पर ले गयी है।

पटना से ललित नारायण सिंह की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now