पटना। नकली कीटनाशक के खिलाफ शनिवार को राजधानी पटना के गांधी मैदान और कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित दो बीज दुकानों में पुलिस द्वारा छापेमारी...
पटना। नकली कीटनाशक के खिलाफ शनिवार को राजधानी पटना के गांधी मैदान और कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित दो बीज दुकानों में पुलिस द्वारा छापेमारी की गई है। छापेमारी के दौरान लाखों रुपए की नकली कीटनाशक भी बरामद की गई है।
ब्रांड प्रोटेक्शन प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के जमाल रोड स्थित हीरा बीज भंडार और गांधी मैदान थाना क्षेत्र अन्तर्गत हर्ष बीज भंडार नामक दुकान में एफएमसी कंपनी का कोराजन नामक नकली कीटनाशक की बिक्री धड़ल्ले से कर रहे थे। जिसकी जानकारी कंपनी को मिली। जिसके बाद कंपनी के अधिकारी के द्वारा लिखित शिकायत कोतवाली और ग़ांधी मैदान थाना में दी गई। मामला दर्ज होने के बाद दोनों ही थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शनिवार को हीरा बीज भंडार और हर्ष बीच मंडार में छापेमारी की है। इस दौरान कंपनी के अधिकारी पुलिस की निगरानी में नकली कीटनाशक का कुछ सैंपल लेकर जांच के लिए भेजवाया। जिसके बाद कीटनाशक नकली होने की पुष्टि की गई। नकली कीटनाशक की पुष्टि होते ही पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान लाखों की नकली कीटनाशक दवा जप्त की है वहीं दुकानदारों को भी पुलिस हिरासत में ले ली है।
छापेमारी करने आई पुलिस ने बताया कि दोनों ही दुकान में नकली कीटनाशक बेचे जाने की लिखित शिकायत कंपनी का अधिकारी द्वारा दी गई थी। लिखित शिकायत के आधार पर छापेमारी कर नकली कीटनाशक को जप्त कर लिया गया है। साथ ही आरोपी दुकानदारों को भी गिरफ्तार कर ली गई है।




