पटना सिटी। राजधानी पटना में कोरोना काल मे जुआरियों की चांदी हो रही है। घटना पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र की हैं, जहाँ पुलिस ने गुप्त स...
पटना सिटी। राजधानी पटना में कोरोना काल मे जुआरियों की चांदी हो रही है। घटना पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र की हैं, जहाँ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिसपुलिया रेलवे लाइन के पास जुआ सेेंटर में छापेमारी की हैं।
दीदारगंज थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बीसपुलिया रेलवे लाइन के समीप तेतर राय एक झोपड़ी बना रखा है। जिसमें वो जुआ खेलवाता हैं और वहाँ जुआ खेलने के लिए आने वाले लोह देशी शराब का भी सेवन करते हैं। जिसके बारे में लोगों द्वारा लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करवाई कर राय समेत तीन लोगों को 40 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस छापेमारी के दौरान पांच बाइक को भी जप्त कर ली है।




