Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


जे पी सेनानी डा० अरुण कुमार वर्मा याद किए गए

पटना (न्यूज़ सिटी)। राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के तत्वावधान में जे पी आंदोलनकारियों द्वारा स्व० डा० अरुण कुमार वर्मा की याद में एक श्रद्धांजल...








पटना (न्यूज़ सिटी)। राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के तत्वावधान में जे पी आंदोलनकारियों द्वारा स्व० डा० अरुण कुमार वर्मा की याद में एक श्रद्धांजली सभा आयोजित की गई जिसमें उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई. ज्ञातव्य है कि उनका निधन पिछले सप्ताह हो गया था.मौक़े पर महापरिषद के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह अध्यक्ष बिहार प्रदेश हरिहर सिन्हा, युवा संभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह महासचिव बिहार प्रमोद कुमार सिन्हा एवं राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सह चेयरमैन (सूचना एवं जनसम्पर्क प्रकोष्ठ) प्रमोद सिन्हा ने स्व० अरुण वर्मा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. सभा में उपस्थित जे पी आंदोलनकर्मी एवं अधिवक्ता मधुसूदन लाल जमुआर ने उनके साथ 74 आंदोलन के दौरान हुए संघर्ष को याद किया तो दूसरी ओर जदयु राष्ट्रीय सचिव सुमन मल्लिक ने उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला. अपने सम्बोधन में आंदोलनकारी मनहर कृष्ण अतुल ने उनके सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही. अन्य वक्ताओं में महापरिषद के लाला प्रकाश, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र मुन्ना, प्रभात माथुर, राजेंद्र प्रसाद मुखिया आदि ने भी उनके आदर्शो पर चलने हेतु अपील की.

इस श्रद्धांजली सभा में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे जिसमें प्रमोद सिन्हा, रघु जी, श्रेय मल्लिक, रामस्वरूप जी, इंद्रदेव नारायण आदि जैसे कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे. अंत में दो मिनट मौन रख कर श्रद्धांजली अर्पित की गई.

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now