पटना (न्यूज़ सिटी)। गौरीचक थाना क्षेत्र के चेक बिहारी गांव में असामाजिक तत्वों ने हथियार के बल पर बिहार और बंगाल से बुलाई गई डांसरों को नचा...
पटना (न्यूज़ सिटी)। गौरीचक थाना क्षेत्र के चेक बिहारी गांव में असामाजिक तत्वों ने हथियार के बल पर बिहार और बंगाल से बुलाई गई डांसरों को नचाने एवं हवाई फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। साथ ही असामाजिक तत्वों ने डांसरों के साथ दुष्कर्म करने की भी प्रयास की है। जिसके बाद घटना की सूचना पटना पुलिस के एक बड़े अधिकारी को मिली। वरीय अधिकारी ने मामले की संज्ञान लेते हुए फौरन ही पूरे घटनाक्रम की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश गौरीचक थाना की पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक आरोपी फतुहां प्रखंड के उप प्रमुख रजनीश कुमार भी शामिल है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके पर से दो पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, लगभग साढे तीन लाख नगद रुपये और तीन खोखा भी बरामद किया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि जन्मदिन मनाने को लेकर बिहार और बंगाल से चार डांसरों को डांस करने के लिए राजधानी पटना के गौरीचक में बुलाया गया था। इसके बाद जैसे ही डांसर गौरीचक पहुंचे तो उन्हें फतुहां प्रखंड के उपप्रमुख रजनीश कुमार और उनके चार अन्य साथी गौरीचक के चक बिहारी स्थित एक सुनसान जगह में बने अर्ध निर्मित मकान में ले गए और उन्हें पिस्तौल का भय दिखाकर जबरदस्त डांस करने का दबाव बनाने लगे। इसके बावजूद भी डांसरों ने जब डांस करने से मना कर दिया तो असामाजिक तत्वों ने गुस्सा से आग बबूला हो गए और डांसरों के साथ मारपीट एवं अश्लील हरकत व अभद्र व्यवहार करने लगे। जिसके बाद डांसरों ने खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए घटना की सूचना पटना पुलिस को दी। जिसके बाद पटना के एक बड़े अधिकारी ने मामले में संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और सभी डांसरों को असामाजिक तत्व के बंधन से मुक्त कराया तथा पुलिस उन्हें घर भेजने की तैयारी में जुटी है।




