Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का दौरा कर मंत्री मुकेश सहनी ने कहा- विकास कार्य ही लक्ष्य

पटना (न्यूज सिटी)। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार मुकेश सहनी के सम्मान में आज बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के सभागार कक्ष में ...


पटना (न्यूज सिटी)।
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार मुकेश सहनी के सम्मान में आज बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के सभागार कक्ष में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान मुकेश सहनी ने पशु चिकित्सालय तथा परिसर का भ्रमण किया। बाद में उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हम जमीन से जुड़े लोग हैं। हमने संघर्ष किया है और आगे भी संघर्ष करेंगे। यह विश्वविद्यालय हमारे विभाग में आता है, इसलिए हमारा लक्ष्य है इसकी उन्नति हो। उन्होंने कहा कि बिहार में आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की अगुवाई में एनडीए सरकार का एक मात्र लक्ष्य विकास कार्य ही है। 


मुकेश सहनी ने विश्वविद्यालय के वरीय पदाधिकारियों से कहा कि हम अपने विभाग को काम के बदौलत आगे ले जाना चाहते हैं। खुद मुख्यमंत्री जी की भी इस पर नज़र है। हम आपसे भी अपील करते हैं कि जो भी परेशानी हो वो आप हमसे कहें। इससे पहले कार्यक्रम को पशु चिकित्सा महाविद्यालय, पटना के कुलपति डॉ० रामेशवर सिंह का सम्बोधन हुआ, जिन्होंने मंत्री मुकेश सहनी से विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी दी। स्वागत भाषण विवि के अधिष्ठाता डॉ० जे०के० प्रसाद ने किया। बाद में धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ० एस.के. गर्ग ने किया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now