Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


समकालीन अभियान के दौरान विभिन्न कांडों में पांच गिरफ्तार

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अज्ञात अपराधियों ने जनवरी 2019 में आईडीएच कॉलोनी स्थित इंदिरा देवी के घर में घुसकर मारपीट एवं लूटपाट की थी। जिसमें प...

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अज्ञात अपराधियों ने जनवरी 2019 में आईडीएच कॉलोनी स्थित इंदिरा देवी के घर में घुसकर मारपीट एवं लूटपाट की थी। जिसमें पीड़िता ने घटना की सूचना आलमगंज थाना की पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आलमगंज थाना क्षेत्र के गुड़ की मंडी निवासी स्व• कैलाश डोम के बेटा पिंटू डोम को नामजद की थी। उस समय अब तक अभियुक्त पिंटू डोम फरार चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फरार अभियुक्त पिंट डोम को गिरफ्तार कर लिया हैं।

वही दूसरी ओर उत्पाद के केस में फरार चल रहे अभियुक्त को आलमगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आलमगंज थाना क्षेत्र के गुरु के मंडी निवासी योगेंद्र राम के बेटा जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। फरार अभियुक्त के बारे में बताया जाता है कि बीते अक्टूबर माह में अभियुक्त के घर से करीब 170 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई थी, जिसके बाद से जितेंद्र कुमार फरार चल रहा था।

जबकि मारपीट करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी लोथवा को आलमगंज की पुलिस ने गुड़ की मंडी से गिरफ्तार किया है। साथ आलमगंज थाना कांड संख्या 670/2020 में मारपीट करने के आरोप में फरार अभियुक्त संतोष कुमार गुप्ता को आलमगंज चौकी के पास से गिरफ्तार किया है। 

दानापुर कांड संख्या 95/14 के डकैती कांड में फरार अभियुक्त को आलमगंज थाना की पुलिस ने गिरफ्तार की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आलमगंज थाना क्षेत्र के लड्डू अखाड़ा निवासी विष्णु पासवान के बेटे सन्नी पासवान के रूप में हुई है। उपरोक्त फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now