पटना। आए दिनों जमीन-जायदाद को लेकर घर में घरेलू हिंसा की घटनाओं में लगातार वृद्धि होती जा रही है। ऐसा ही मामला राजधानी पटना में भी प्रकाश मे...
पटना। आए दिनों जमीन-जायदाद को लेकर घर में घरेलू हिंसा की घटनाओं में लगातार वृद्धि होती जा रही है। ऐसा ही मामला राजधानी पटना में भी प्रकाश में आया है, जहां जमीन अपने नाम किए जाने को लेकर पत्नी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर अपने ही पति और सास की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की घटना में पति की आंख में गंभीर चोटें आई है। मामला राजधानी पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के खरौना इलाके की है।
वही घटना के बाद मसौढ़ी के खरौना के रहने वाली पीड़िता सुमित्रा देवी ने मसौढ़ी थाना में अपनी बहू सीमा देवी सहित अन्य लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। सुमित्रा देवी ने पुलिस को बताया कि बीते 30 दिसंबर को उसकी बहू और समधी सहित अन्य लोग जबरन घर में घुस गए और हमारे ऊपर बहू के नाम से जमीन लिखने का दबाव बनाने लगे। जिसके बाद हमने उनकी बात मानने से इंकार की तो बहु, समधी और उनके साथ आए लोगों ने मेरे पुत्र सच्चिदानंद सिंह को बेरहमी से पीटा। इस दौरान मेरे पुत्र के आंख में गंभीर चोटें आई। वही मारपीट के दौरान अपने बेटे को बीच-बचाव करने गई तो उन लोगों ने मुझे भी बेरहमी से पीटा। फिलहाल मेरे पुत्र के आंख का इलाज बीते कई दिनों तक पटना स्थित अस्पताल में चलता रहा। इधर जब हम लोग घर वापस लौटे तो गुरुवार को वे लोग फिर से मेरे घर पर आए और हमारे ऊपर जमीन लिखने का दबाव बनाने लगे। पीड़िता सुमित्रा देवी ने पुलिस को बताई की इनके द्वारा पूर्व में भी 8 कट्ठा जमीन निकाली गई है। मामले में मसौढ़ी थाना के एसएचओ शुभम आर्य ने बताया कि फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। घटना में जो भी लोग संलिप्त होंगे, उन्हें किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा।




