पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। बजरंग पुरी स्थित आर एल मेहता कम्युनिटी हॉल के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक स्कूटी सवार युवक को आलमगंज की पुलिस...
मामले में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा रात्रि गश्ती की जा रही थी। इसी दरमियान आर एल मेहता कम्युनिटी हॉल के पास बीते रात स्कूटी सवार एक संदिग्ध युवक घूम रहा था। जिसके बाद पुलिस को युवक के हरकत पर शक हुआ तो उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस ने युवक के पास से यूएसए निर्मित लोडेड पिस्तौल बरामद किया। जिसके बाद युवक को पुलिस ने कस्टडी में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह पिस्तौल मदन गुप्ता नामक व्यक्ति की है। जिसके बाद पुलिस कानूनी कार्यवाही करते हुए युवक को जेल भेज दिया है, जबकिं मदन गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं।




