Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राजधानी पटना में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, उपकरण सहित 6 अपराधी गिरफ्तार

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र से फतेहपुर इलाके में एसटीएफ दीदारगंज और गोपालपुर थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्...

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र से फतेहपुर इलाके में एसटीएफ दीदारगंज और गोपालपुर थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। इस दौरान छापेमारी टीम ने 10 देसी पिस्टल, 14 अर्ध निर्मित पिस्टल और 20 मैगजीन, 05 जिंदा कारतूस, एक बाइक, 02 मोबाइल सहित हथियार बनाने के उपकरण को भी बरामद किया है। साथ ही मौके पर से कारीगर सहित इस धंधे में संलिप्त 06 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 4 लोग मुंगेर जिला के रहने वाले हैं जबकि दो दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर इलाके के रहने वाले हैं। वहीं पकड़े गए 6 तस्करों में से दो की पहचान विनोद और राजा के रूप में हुई है।वहीं पुलिस की छापेमारी की भनक मिलते ही मुख्य सरगना मुन्ना सिंह और मुकेश पटेल मौके पर से भागने में सफल रहा।

बताया जाता है कि मुकेश पटेल पोल्ट्री फॉर्म संचालन करने के लिए दीदारगंज फतेहपुर निवासी मुन्ना सिंह की जमीन किराए पर ले रखा था। लेकिन मुकेश पटेल पोल्ट्री फॉर्म में जमीन से 10 फीट नीचे तहखाना बनाकर गन फैक्ट्री का संचालन कर रहा था। तभी इस बात की भनक पुलिस को लग गई। जिसके बाद फतुआ डीएसपी राजेश कुमार मांझी के नेतृत्व में एसटीएफ दीदारगंज और गोपालपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। डीएसपी राजेश कुमार मांझी ने इस कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि करार दिया है। साथ ही कहा कि फरार मुख्य आरोपी मुन्ना सिंह और मुकेश पटेल की गिरफ्तारी के लिए संघन ने छापेमारी की जा रही है।गौरतलब है कि बीते 2 माह पूर्व भी खुसरूपुर इलाके में चापाकल के पार्ट्स पुर्जे बनाने वाले फैक्ट्री में चल रहे अवैध मिनी गन फैक्ट्री एसटीएफ ने छापेमारी कर भंडाफोड़ किया था। हालांकि इस तरह सिलसिलेवार ढंग से कुछ ही महीने में दो जगह पर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का मिलना पटना पुलिस के लिए नाक का नासूर साबित हो रहा है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now