Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


माउंटेन मैन दशरथ मांझी की बेटी की मौत, सीएम नीतीश ने की संवेदना व्यक्त

पटना (न्यूज़ सिटी)। जीते-जी किंवदंती बने गरीबों के शाहजहाँ दसरथ माँझी की इकलौती बेटी लौंगिया देवी की आज सुबह अपने गाँव में मौत हो गई है। दसरथ...



पटना (न्यूज़ सिटी)।
जीते-जी किंवदंती बने गरीबों के शाहजहाँ दसरथ माँझी की इकलौती बेटी लौंगिया देवी की आज सुबह अपने गाँव में मौत हो गई है। दसरथ माँझी के पुत्र भागीरथ माँझी के दामाद मिथुन माँझी ने आज सुबह मुझे यह दुःखद सन्देश भेजा है। मिथुन माँझी ने बताया कि लौंगिया माँझी के 3 पुत्र और 1 पुत्री हैं।वे सभी पास के ईंट भट्ठे से माता के अंतिम दर्शन के लिए आ रहे हैं।गरीब और पिछड़े बिहार के लिए यह आश्चर्यजनक नहीं है कि गरीबों का शाहजहाँ कहलाने वाले "माउंटेन-मैन" की इकलौती बेटी भी गरीबी और अभाव से जूझते हुए दुनियाँ को अलविदा कह गई।बिहार और भारत के लिए यह अभिशाप है कि जिस दसरथ माँझी पर केतन मेहता जैसे प्रसिद्ध निदेशक फ़िल्म बनाते हों, आमिर खान सत्यमेव -जयते को जिसे समर्पित करते हों,सोनू सूद जिसकी गरीबी खत्म करने की घोषणा करते हों,एक मुख्यमंत्री जिसे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठा कर बड़ी खबर बनते हों, उस महान दसरथ माँझी के परिवारजनों को गरीबों से मुक्त कराना किसी की जिम्मेवारी नहीं है?वही दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माउंटेन मैन दशरथ मांझी की पुत्री लौंगी देवी के निधन पर गाड़ी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय लौंगी देवी को समाजसेवा में गहरी अभिरुचि थी, उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में क्षति हुई है। भगवान उनके दिवंगत आत्मा को चिर शांति एवं उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now