Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


दिल्ली आंदोलन में 100 गैर-किसान संगठनों की घुसपैठ चिंताजनक : मोदी

पटना (न्यूज सिटी)। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की चिंताएँ दूर करने को लेकर गंभीर हैं। पुरस्कार वापस...


पटना (न्यूज सिटी)। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की चिंताएँ दूर करने को लेकर गंभीर हैं। पुरस्कार वापसी की धमकी माहौल बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है।





किसानों को स्थानीय मंडी और देश के खुले बाजार में कहीं भी सबसे अच्छे दाम पर फसल बेचने की आजादी देने वाले कृषि कानून को लेकर ज्यादातर चिंताएँ निराधार या राजनीति प्रेरित हैं। केंद्र सरकार पंजाब-हरियाणा के किसानों की आशंका दूर करने में लगी है। उनके प्रतिनिधियों से सरकार का शीर्ष नेतृत्व जब पूरी गंभीरता और सहानुभूति के साथ लगातार बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है, तब पुरस्कार वापसी से दबाव बनाने की कोशिश माहौल बिगाड़ कर टकराव बढाने की नीयत जाहिर करती है।






https://youtu.be/7LQEhnTeD4c




प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि कानून और इसकी मंशा को "गंगा की तरह पवित्र" कहा, लेकिन किसान आंदोलन की नीयत अमृतसर साहिब जैसी खालिस नहीं लगती।





किसान आंदोलन को भारत-विरोध की गलत दिशा में ले जाने के लिए विदेशी फंडिंग से चलने वाले लगभग 100 छोटे-बडे संगठनों की संलिप्तता पूरे देश के लिए चिंता का विषय है।





जेएनयू के वामपंथी छात्र, महाराष्ट्र का मछुआरा संघ, सीटू और एआईकेएस जैसे गैरकिसान संगठनों की भागीदारी के बाद किसानों के मुद्दे पर बिहार को जाम करने की माकपा की धमकी का एनडीए कड़ा राजनीतिक प्रतिरोध करेगा।



ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now