Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बूथ पर जितनी पकड़ होगी, प्रदेश में उतनी ही दमदार होगी हमारी उपस्थिति : उमेश सिंह कुशवाहा

पटना। आज बिहार प्रदेश जदयू मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में क्षेत्रीय प्रभारियों की बैठक हुई। इस बैठक में...


पटना।
आज बिहार प्रदेश जदयू मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में क्षेत्रीय प्रभारियों की बैठक हुई। इस बैठक में पूर्व विधानपार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं राष्ट्रीय सचिव श्री रवीन्द्र सिंह के साथ ही श्री ललन सर्राफ, डॉ. नवीन कुमार आर्य, श्री अनिल कुमार, श्री चंदन कुमार सिंह, श्री परमहंस, श्री मृत्युंजय सिंह, श्री सुनील कुमार, डॉ. अमरदीप, डॉ. विपिन कुमार यादव, श्री पंचम श्रीवास्तव, श्री रामगुलाम राम एवं श्री आसिफ कमाल मौजूद रहे।

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह के निर्देशों के आलोक में हमें संगठन को नीचे तक धारदार बनाना है। बूथ स्तर पर पहले भी पार्टी के कार्यक्रम चलते रहे हैं। अब एक बार फिर कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू करना है। उन्होंने कहा कि बूथ और पंचायत स्तर पर हमारी पकड़ जितनी मजबूत होगी, प्रखंड, जिला और प्रदेश में हमारी उपस्थिति उतनी ही दमदार होगी। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही विभिन्न जिलो के दौरे पर भी निकलेंगे।

ध्यातव्य है कि बैठक के दौरान हर स्तर पर पार्टी के समर्पित साथियों की पहचान कर उन्हें महत्वपूर्ण स्थान देने पर जोर दिया गया। ऐसे साथियों के चयन की जिम्मेवारी क्षेत्रीय प्रभारियों को दी गई। 

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now