Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


एक दिवसीय ओपन बिहार राज्य कराटे प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पटना। राजधानी पटना के दीघा स्थित बधाई विवाह भवन के सभागार में रविवार को एक दिवसीय ओपन बिहार राज्य कराटे प्रतियोगिता का आयोजन इंस्टिट्यूट ऑफ ...


पटना।
राजधानी पटना के दीघा स्थित बधाई विवाह भवन के सभागार में रविवार को एक दिवसीय ओपन बिहार राज्य कराटे प्रतियोगिता का आयोजन इंस्टिट्यूट ऑफ मार्शल आर्ट के द्वारा राज्य कराटे संघ बिहार के बैनर तले आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बिहार के 10 जिले से आए 600 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य कराटे संघ के अध्यक्ष अभय कुमार अतुल महासचिव पंकज कांबली कोषाध्यक्ष सूरज कुमार ने किया। प्रतियोगिता की शुरुआत सरकार द्वारा जारी कोरोना संक्रमण से बचाव गाइड लाइन को पालन करते हुए की गई। हालांकि कराटे प्रतियोगिता में पटना के खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। 


कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पाने वाले प्रतियोगियों में अंकित कुमार सिन्हा, साहिल सहनी, सिद्धांत प्रकाश, श्रेयांशु चक्रवर्ती, स्नेहा सहनी, सुश्रुत सुमन, श्वेता कुमारी, खुशी कुमारी शैव्या आदि है। सिल्वर मेडल पाने वालों में आयुषी कुमारी, अपूर्व आर्य श्री, विराज देव, आदित्या राज, आदित्या कुमार आदि है। जबकि ब्रोंज मेडल पाने वाले प्रतियोगी रिया कुमारी, अध्या मेहता, अदिति मेहता, प्रियांशु राज, कन्हैया कुमार पंडित और सौरभ राज आदि हैं। 


वहीं कराटे प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले प्रतियोगियों को संसई सोनू सिंह, बजरंगी कुमार और पप्पू कुमार ने शुभकामना दी है। राज्य संघ के अध्यक्ष अभय कुमार अतुल ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now