Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


जीते जी रक्तदान, मृत्यु के बाद अंगदान-नेत्रदान का गणतंत्र दिवस पर लिया संकल्प

पटना सिटी। पाटलिपुत्र परिषद द्वारा आज गांधी सरोवर से शहीद भगत सिंह चौक तक प्रभात फेरी निकाल कर "जीते जी रक्तदान, मृत्यु के बाद अंगदान-...


पटना सिटी।
पाटलिपुत्र परिषद द्वारा आज गांधी सरोवर से शहीद भगत सिंह चौक तक प्रभात फेरी निकाल कर "जीते जी रक्तदान, मृत्यु के बाद अंगदान-नेत्रदान" का जागरूकता अभियान 
चलाया। देश की आज़ादी में वीर जवानों, स्वतंत्रता सेनानियों ने लहू और अपना बलिदान दिया। उसी भाव को आत्मसात करते हुए गणतंत्र दिवस पर "अपनी मृत्यु के बाद दें अंगदान, यह लाएगा किसी के जीवन में मुस्कान" जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। पाटलिपुत्र परिषद महासचिव संजीव कुमार यादव ने जागरूकता अभियान में शरीक दर्जनों लोगों को दान का संकल्प दिलाया। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष डॉ त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा ने की। संचालन पुरुषोत्तम पोद्दार ने की और धन्यवाद ज्ञापन जवाहर प्रसाद ने की। जागरूकता अभियान में डॉ अभिषेक गोलवारा, डॉ सुनील बिजपुरिया, डॉ अभिनव, नीरज कुमार, राजीव कुमार पप्पू मोदी, रजनीश रंजन, पवन दलानिया सहित दर्जनों लोग शरीक हुए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now