Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सदर थाना का शराब मामले में बड़ी कार्यवाही, एक गोदाम से बारह हजार लीटर विदेशी शराब जप्त

पूर्णिया। जिले के सदर थाना क्षेत्र के दमका चौक के एक गोदाम से पुलिस ने करीब 12000 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। जप्त किए गए शराब का बाजार मू...


पूर्णिया।
जिले के सदर थाना क्षेत्र के दमका चौक के एक गोदाम से पुलिस ने करीब 12000 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। जप्त किए गए शराब का बाजार मूल्य एक करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। सदर थाना पुलिस ने गोदाम में छापामारी कर भारी मात्रा में शराब का कार्टून बरामद किया। शराब को लेकर पुलिस सदर थाना पहुंचा। सदर एसडीपीओ आनंद पाण्डेय ने बताया कि इस मामले में पंकज सिंह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 


साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि राम किशोर अग्रवाल के गोदाम में भारी मात्रा में शराब रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छापामारी की तो देखा कि गोदाम में भारी मात्रा में शराब भरा पड़ा था। पुलिस ने शराब जप्त कर गोदाम को सील कर दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि बंगाल से सटा होने के कारण पूर्णिया में आए दिन तस्कर शराब बंगाल से तस्करी कर लाता है और इस इलाके में चोरी-छिपे होम डिलीवरी समेत कई तरीके से शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। 

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now