Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


चुनावी तैयारियों को लेकर युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने की वर्चुअल बैठक

पटना (न्यूज सिटी)। युवा जदयू के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह सेतु ने बयान जारी कर कहा कि युवा जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष सह टिकारी विधायक अ...


पटना (न्यूज सिटी)। युवा जदयू के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह सेतु ने बयान जारी कर कहा कि युवा जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष सह टिकारी विधायक अभय कुशवाहा ने युवा जदयू की वर्चुअल बैठक की। जिसके माध्यम से संगठन प्रभारी एवं जिलाध्यक्षों से जुड़ कर उन्होंने पार्टी के आगामी रणनीतियों के बारे में चर्चा की।









उन्होंने बताया कि आगामी 11 जुलाई से हर शनिवार को युवाओं से फेसबुक लाइव के माध्यम से लोगों से जुड़ेंगे। आगामी 11 जुलाई से प्रारंभ युवा विचार, विकसित बिहार-नीतीश कुमार कार्यक्रम संसदीय दल नेता सह राज्यसभा सांसद रामचन्द्र प्रसाद सिंह के द्वारा प्रारंभ होगा। युवा अध्यक्ष युवाओं में नई उर्जा का संचार करते हुए कहा कि कोविड-19 के कारण थोड़ी दिक्कत अवश्य हो रही है, परन्तु सोशल डिस्टेनसिंग का पालन और मास्क का इस्तेमाल करते हुए हम अपने लक्ष्य को जरूर प्राप्त करेंगे। चुनावी वर्ष होने के कारण हमारी जिम्मेवारी भी बड़ी है। हम सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी उपलब्धियांॅ को युवा साथियों तक जरूर पहुॅंचाने का कार्य करेंगे।






https://youtu.be/XaK0XBXYd7c




हर शनिवार युवा जदयू के पदाधिकारी युवा विचार कार्यक्रम के माध्यम से अपनी बातें युवाओं तक पहुचायेंगे। साथ ही साथ 15 साल बनाम 15 साल की उपलब्धियों के बारे में भी युवाओं को बताने की जरुरत है। पहले का बिहार और अब बिहार आप सभी युवाओं की जिम्मेदारी बनती है प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह सेतु, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियरंजन पटेल, अप्सरा मिश्रा, संजीव मिश्रा, राहुल खंडेलवाल उपस्थित रहे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now