Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


जदयू का 06 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल सम्मेलन 18 से 31 जुलाई तक होगी आयोजित

पटना (न्यूज सिटी)। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) सह सांसद रामचन्द्र प्रसाद सिंह के निदेशानुसार पटना स्थित पार्टी के राज्य कार्यालय में प...


पटना (न्यूज सिटी)। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) सह सांसद रामचन्द्र प्रसाद सिंह के निदेशानुसार पटना स्थित पार्टी के राज्य कार्यालय में पार्टी के सभी क्षेत्रीय प्रभारियों की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान पार्टी द्वारा निर्णय लिया गया कि आगामी 07 जुलाई को छात्र जदय, 08 जुलाई को अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ, 09 जुलाई को महिला प्रकोष्ठ, 10 जुलाई को महादलित प्रकोष्ठ, 11 जुलाई को युवा जदयू, 12 जुलाई को व्यवसायिक प्रकोष्ठ, 13 जुलाई को किसान प्रकोष्ठ तथा 14 एवं 15 जुलाई को पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के साथ वर्चुअल बैठक की जाएगी। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) सह सांसद रामचन्द्र प्रसाद सिंह होंगे। वही 16 जुलाई को पार्टी राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) सह सांसद रामचन्द्र प्रसाद सिंह पार्टी के सभी क्षेत्रीय प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, प्रदेश एवं जिला पार्टी द्वारा नामित विधानसभा प्रभारी तथा प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे।






https://youtu.be/XaK0XBXYd7c




जदयू की बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 18 जुलाई से 31 जुलाई के बीच विधानसभावार वर्चुअल सम्मेलन किया जाएगा। इसके लिए चार टीम बनाई गई है। जिसमें एक टीम का रामचन्द्र प्रसाद सिंह, दूसरी टीम का वशिष्ठ नारायण सिंह, तीसरी टीम का श्री विजेन्द्र प्रसाद यादव तथा चैथी टीम का श्री राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ नेतृत्व करेंगे।





ज्ञातव्य हो कि प्रत्येक टीम प्रत्येक दिन 6 विधानसभा क्षेत्र के साथियों को संबोधित करेंगे। प्रत्येक दिन प्रातः 9 बजे से शुरू किया जाएगा और 7 बजे तक चलाई जाएगी। बैठक में 07 अगस्त 2020 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वर्चुअल रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने पर विचार किया गया।









उक्त बैठक में अरूण कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव रवीन्द्र प्रसाद सिंह, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी ललन कुमार सर्राफ, मंजीत सिंह, डाॅ नवीन कुमार आर्य, परमहंस कुमार, चंदन कुमार सिंह, अरूण कुशवाहा, सुनील कुमार, डाॅ विपिन कुमार यादव, डॉ अमरदीप, रामगुलाम राम, पंचम श्रीवास्तव एवं मृत्युंजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थें।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now