पटना। राष्ट्रीय अंतर्देशीय नौवहन संस्थान (NINI), गायघाट में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण एवं वृक्षासेवन कार्यक्रम का...
पटना। राष्ट्रीय अंतर्देशीय नौवहन संस्थान (NINI), गायघाट में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण एवं वृक्षासेवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें अंडमान-निकोबार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, बिहार सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। विविधता से भरे इन प्रतिभागियों ने "मिनी इंडिया" की तरह एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
किशनगंज के प्रतिभागियों सहित 100 से अधिक प्रशिक्षुओं की भागीदारी
कार्यक्रम की शुरुआत बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बैनर तले शुरू हुए सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागियों की सहभागिता से हुई। किशनगंज से आए बच्चों सहित कुल 100 से अधिक प्रशिक्षुओं ने वृक्षारोपण किया और पूर्व में लगाए गए पौधों की देखभाल, सफाई, खाद-पानी देने एवं उन्हें सुरक्षित रखने की शपथ ली।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर कैप्टन (डॉ.) इंद्रवीर सोलंकी ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और इसे जीवन का अहम हिस्सा बनाने का संदेश दिया। प्रशासी पदाधिकारी श्री अरुण वीर टांडा ने बिगड़ते पर्यावरण और बदलती जलवायु को लेकर चिंता जताई। प्राचार्य एवं मुख्य अभियंता श्री नंद कुमार ने जैविक असंतुलन की ओर ध्यान दिलाया, जबकि कैप्टन अभय ने जल-जीवन-हरियाली अभियान पर जोर दिया।
इस अवसर पर श्री श्रवण, श्री दुर्गेश वार्डन, श्री अमर, सुश्री अंकिता, श्री अरविंद, मनीष, संजय, अरुणोदय, पुस्तकालय अध्यक्ष साधना, श्रीमन्ना, श्री यादव, श्री सामान्य, रमेश सहित कई अधिकारी, प्रशिक्षक व प्रशिक्षु मौजूद रहे।





.jpeg)