पटना सिटी । बिहार शिक्षा विभाग एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से जिले में समर कैंप 2025 (कमाल का कैंप) का आयोजन किया जा रहा ...
पटना सिटी । बिहार शिक्षा विभाग एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से जिले में समर कैंप 2025 (कमाल का कैंप) का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कैंप कक्षा 5वीं व 6वीं में नामांकित उन बच्चों के लिए है जो गणित विषय में कमजोर हैं। इस कैंप का उद्देश्य बच्चों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाना और सोचने-समझने की क्षमता को विकसित करना है।
गणित की कहानी ट्रेन से बच्चे सीख रहे हैं आकार और माप
कैंप में रोजाना वॉर्मअप, खेल, गणितीय बातचीत, शाब्दिक सवाल और माथापच्ची जैसी पांच रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को जोड़ा जा रहा है। इनमें ‘कहानी ट्रेन’ नामक गतिविधि विशेष आकर्षण का केंद्र है। इसके अंतर्गत रोज एक नई कहानी सुनाकर बच्चों को गणितीय अवधारणाओं से जोड़ा जाता है।
सोमवार को गुलजारबाग स्थित उर्दू मध्य विद्यालय नरकटघाट में “मैं सबसे मजबूत हूँ” कहानी के माध्यम से बच्चों को त्रिभुज, वर्ग, आयत व गोला की पहचान कराई गई। निरीक्षण पर पहुंचे केंद्रीय टीम के मोहम्मद फैयाज अहमद व राज्य टीम के दीनानाथ सिंहा ने कक्षा का अवलोकन किया और शिक्षिका रेशमा खातून से बातचीत की। बच्चों ने किलोग्राम और लीटर के अंतर को भी बखूबी समझा।
2 जून से 20 जून तक चलने वाले इस कैंप का संचालन जिले के 23 प्रखंडों में किया जा रहा है। संचालन में शिक्षा सेवक, तालिमी मरकज़, जीविका, डायट, कॉलेज, हाई स्कूल, स्काउट-गाइड सहित विभिन्न संस्थाओं के स्वयंसेवक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय, सुधांशु कुमार, अनीता मिश्रा व सुनील कुमार के मार्गदर्शन में कैंप सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।



.jpeg)
