Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार बोर्ड परीक्षा में बालिकाओं की सफलता, "प्रथम" संस्था का सेकेंड चांस कार्यक्रम प्रभावी

पटना सिटी :   बिहार बोर्ड की दसवीं परीक्षा में अनुत्तीर्ण बालिकाओं को दोबारा अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से स्वयंसेवी संस्था “प्रथम” द्वारा...

पटना सिटी :  बिहार बोर्ड की दसवीं परीक्षा में अनुत्तीर्ण बालिकाओं को दोबारा अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से स्वयंसेवी संस्था “प्रथम” द्वारा संचालित सेकेंड चांस कार्यक्रम ने बेहतरीन परिणाम दिए हैं। इस कार्यक्रम के तहत पटना शहरी क्षेत्र के 12 विद्यालयों में विशेष कक्षाओं के माध्यम से छात्राओं को परीक्षा की तैयारी कराई गई।

सत्र 2024-2025 में संस्था की टीम और शिक्षकों ने अनुत्तीर्ण छात्राओं को ऑफ़लाइन और डिजिटल कक्षाओं के जरिये मार्गदर्शन प्रदान किया। इस प्रयास के सकारात्मक परिणामस्वरूप 64 छात्राओं ने अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण की, जो संस्था, उनके परिवारों और पूरे समुदाय के लिए गर्व की बात है।

सेकेंड चांस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लड़कियों और महिलाओं को शिक्षा के अवसरों से वंचित न होने देना है। यह कार्यक्रम खासतौर पर उन बालिकाओं के लिए संचालित किया जाता है जो किसी कारणवश अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पातीं।

संस्था की सफलता को देखते हुए, आने वाले वर्षों में इस कार्यक्रम का विस्तार अन्य विद्यालयों और समुदायों तक किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं को शिक्षा का अवसर मिल सके। संस्था ने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now