Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी : रोटरी सम्राट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

पटना सिटी :  पटना सिटी के ए.डी केयर हॉस्पिटल, नई सड़क, चौक में रोटरी सम्राट की ओर से एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस ...


पटना सिटी :
 पटना सिटी के ए.डी केयर हॉस्पिटल, नई सड़क, चौक में रोटरी सम्राट की ओर से एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था।

शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. वरुण गोलवारा और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता अग्रवाल ने मरीजों की जांच की। इस शिविर में हड्डी की डेंसिटी (BMD) की जांच, स्त्री रोग की जांच और परामर्श, साथ ही मुफ्त आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था की गई। शिविर में क्लब के सदस्य भी सक्रिय रूप से शामिल हुए और जरूरतमंदों की जांच में सहायता प्रदान की।


रोटरी सम्राट के अध्यक्ष देवराज बल्लभ, सचिव देवेश नवाडिया और क्लब के अन्य सदस्यों ने इस अवसर पर डॉ. वरुण, डॉ. श्वेता और उनकी टीम को सम्मानित किया। 

इस सफलता में डॉ. सुशील पोद्दार, संजीव कुमार यादव, विजय कुमार यादव, बी.एन. कपूर, संजय सिन्हा, विनय लांबा, ललित अरोड़ा, भोला केशरी, राजेन्द्र प्रसाद, गोविन्द चौधरी, सुमित चन्द्रवंशी, मनोज कुमार, राज किशोर, प्रमोद कुमार, कविता अरोड़ा और रुचिता नवाडिया की सक्रिय भूमिका रही।

धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुशील पोद्दार ने किया।

यह शिविर रोटरी सम्राट द्वारा समाज की सेवा में एक महत्वपूर्ण कदम था।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now