Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी को लेकर प्रशासनिक बैठक आयोजित

पटना सिटी : रामनवमी के शुभ अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोज...


पटना सिटी :
रामनवमी के शुभ अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सत्यम सहाय एवं एएसपी अतुलेश झा ने की।

बैठक में शोभायात्रा मार्ग पर लटके व जर्जर बिजली के तारों को दुरुस्त करने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए। इसके अलावा, शोभायात्रा के दौरान वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, इस पर भी चर्चा की गई। नमामि गंगे एवं आरसीडी विभाग को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए गए।

यात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एनआईटी मोड़ से दीदारगंज तक अशोक राजपथ पर विशेष प्रबंधन किया जाएगा। ट्रैफिक एसपी को इस संबंध में अवगत कराया गया। शोभायात्रा रामदेव महतो सभागार, मंगल तालाब से श्री गौरी शंकर मंदिर तक निकलेगी, जहां पर्याप्त पुलिस बल के साथ महिला पुलिस बल भी तैनात रहेगा।


इस दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया, जिस पर बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने सहमति जताई।

बैठक में श्री राम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश चन्द्रवंशी, मीडिया प्रभारी बाबू भाई, महामंत्री मुरारी राय, उपाध्यक्ष प्रभाकर मिश्र, प्रोफेसर अरुण कुमार, नरेंद्र कुमार, बिनय कुमार बिट्टू, शंकर मेहता, संतोष कुमार सोनू, संतोष कुमार चौरसिया, गौरव कुमार सिंहप्रमोद कुमार राज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now