पटना सिटी । आलमगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजीव कुमार की अध्यक्षता में बकरीद और गंगा दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।...
पटना सिटी । आलमगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजीव कुमार की अध्यक्षता में बकरीद और गंगा दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दोनों पर्वों को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि बकरीद के अवसर पर जिन मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी, वहां पुलिस की गश्ती तैनात रहेगी। साथ ही, नमाजियों के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था भी की जाएगी।
गंगा दशहरा के दिन घाटों पर स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर हर घाट पर गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। थानाध्यक्ष ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत थाना को दें।
बैठक में रोटरी सिटी सम्राट के पूर्व अध्यक्ष गोविंद चौधरी ने वृद्ध की गाड़ी को मस्जिद तक ले जाने का सुझाव दिया, जिसे सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की। सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने दोनों पर्वों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
बैठक में दीपक केसरी, मिथिलेश शर्मा, नवीन शर्मा, मनोज कुमार, सरबन कुमार सहित समाज के कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे। सभी ने सामुदायिक एकता और भाईचारे को बनाए रखने पर जोर दिया।




.jpeg)