Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 


 


रोट्रैक्ट क्लब ऑफ पटना सिटी में नए पदाधिकारियों का निर्वाचन

पटना सिटी ।    रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी की युवा इकाई रोट्रैक्ट क्लब की साप्ताहिक बैठक इस बार कुम्हरार स्थित हरिलाल कैफ़े में आयोजित की गई। बै...


पटना सिटी ।  रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी की युवा इकाई रोट्रैक्ट क्लब की साप्ताहिक बैठक इस बार कुम्हरार स्थित हरिलाल कैफ़े में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सत्र 2025-26 के लिए नए पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। सर्वसहमति से रो राहुल राज सिंह को अध्यक्ष एवं रो मनजीत राज को सचिव निर्विरोध चुना गया।

बैठक की अध्यक्षता रोटरी के वरिष्ठ पदाधिकारी और मार्गदर्शक रो रवि शंकर प्रीत ने की, जबकि रोटरी क्लब चेयरमैन रो राजेश बल्लभ विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और क्लब की आगामी योजनाओं पर अपने विचार साझा किए।

रो राजेश बल्लभ ने कहा कि रोट्रैक्ट क्लब समाज सेवा का सशक्त माध्यम है और राहुल राज सिंह जैसे युवा अध्यक्ष के नेतृत्व में क्लब नई ऊंचाइयों को छुएगा। वहीं, रो रवि शंकर प्रीत ने मनजीत राज को संगठन के अनुशासन और कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए शुभकामनाएं दीं।

नए अध्यक्ष राहुल राज सिंह ने क्लब की गरिमा बनाए रखने और सामाजिक सेवा के कार्यों का विस्तार करने का संकल्प लिया। सचिव मनजीत राज ने समयबद्ध तरीके से गतिविधियों को संचालित करने तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों जैसे स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, शिक्षा सहायता और वृक्षारोपण पर चर्चा की गई और सभी सदस्यों ने इन कार्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रो विजय कुमार यादव, कोषाध्यक्ष रव्यांशु प्रीत, वरीय सदस्य रो अरविंद मेहता, रो विशाल कुमार आर्य, रो शुभंगिनी गुप्ता, रो प्रांशु गुप्ता सहित कई युवा सदस्य उपस्थित थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now