Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 


 


बिहार विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में आंगनबाड़ी बच्चों को शिक्षा किट वितरण

पटना सिटी । बिहार विधानसभा के अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक श्री नंदकिशोर यादव ने मंगलवार को केमाशिकोह स्थित गणपति पैलेस में वार्ड नंबर 67 के...


पटना सिटी ।
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक श्री नंदकिशोर यादव ने मंगलवार को केमाशिकोह स्थित गणपति पैलेस में वार्ड नंबर 67 के लगभग 300 आंगनबाड़ी बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं शिक्षा किट का वितरण किया। यह कार्यक्रम बच्चों की बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया था।

गेल (इंडिया) लिमिटेड के सामाजिक उत्तरदायित्व और यूनिसेफ के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस पहल का उद्देश्य बच्चों के मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है। श्री यादव ने कहा कि भारत सरकार की गेल इंडिया लिमिटेड ने इनोवेशन के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना राष्ट्रनिर्माण के लिए आवश्यक है। 


वितरित किए गए स्कूल बैग खास डिजाइन के हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी होंगे। ये बैग बच्चों को सही मुद्रा में बैठकर पढ़ने में मदद करेंगे, जिससे उनकी रीढ़, मस्तिष्क और आंखों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यूनीसेफ के वरिष्ठ नीति सलाहकार एवं अध्यक्ष श्री अवनीश त्रिपाठी की देखरेख में तैयार किए गए ये बैग बच्चों की सहूलियत को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्री मुन्ना जायसवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र, प्रो दिनेश पटेल, पूजा एन शर्मा, डॉ. सुशील कुमार, मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, राजेश साह, किरण शंकर, महेश पासवान, सुजीत अकेला और मनोज यादव भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विनय कुमार बिट्टू ने किया।

स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखकर उनके अभिभावक भी काफी प्रसन्न दिखे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now